पूर्व तज़ाकिस्तान विशेष अभियान कर्नल, पुलिस कमांडर और सैन्य निशानची गुलमुरोद खलीमोव एक इराक के इस्लामी राज्य और लेवंत (ISIL) का एक सदस्य और भर्ती करने वाला व्यक्ति है। वह तज़ाकिस्तान गृह मंत्रालय में एक विशेष अर्धसैनिक इकाई का कमांडर था। खलीमोव एक प्रचार वीडियो में दिखाई दिया था जिससे यह पुष्टि होती है कि वह ISIL के लिए लड़ता है और उसने अमेरिकियों के खिलाफ हिंसक कृत्य करने के लिए खुलेआम कहा है।
29 सितम्बर 2015 को, अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने खलीमोव को कार्यकारी आदेश 13224 के तहत एक विशेष वैश्विक आंतकवादी नामित घोषित किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्प 1267/1989/2253 ISIL (दा’ऐश) और अल-कायदा प्रतिबंध कमेटी ने उसे फरवरी 2016 में अपने प्रतिबंध सूची में जोड़ा है। खलीमोव तज़ाकिस्तान की सरकार द्वारा वांटेड है।