रिवार्ड्स फॉर जस्टिस खलील अल-रहमान हक्कानी, जिसे खलील हक्कानी या खलील अहमद हक्कानी के नाम से भी जाना जाता है, के बारे में जानकारी देने के लिए $5 मिलियन तक के इनाम की पेशकश कर रहा है। खलील हक्कानी नेटवर्क (एचक्यूएन) के एक प्रमुख नेता के रूप में कार्य करता है, जो अमेरिका द्वारा नामित एक विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) है।
खलील तालिबान की ओर से धन की उगाही करने की गतिविधियों में संलग्न है और अफगानिस्तान में सक्रिय तालिबान को सहायता प्रदान करता है। 2010 की शुरुआत में उसने लोगार प्रांत, अफगानिस्तान में तालिबान की शाखाओं को धन मुहैया कराया। 2009 में खलील तालिबान और एचक्यूएन द्वारा पकड़े गए व्यक्तियों को हिरासत में लेने के लिए जिम्मेदार कई लोगों में से एक था। खलील ने तालिबान के लिए अपने भतीजे, सिराजुद्दीन हक्कानी, जो पूरे एचक्यूएन का नेता था और तालिबान के उप नेता के आदेश पर आतंकी अभियानों को अंजाम दिया। खलील ने अल-कायदा (एक्यू) की ओर से भी काम किया है और उसे एक्यू) आतंकवादी अभियानों से जोड़ा गया है। 2002 में, उसने अफगानिस्तान के पख्तिया प्रांत में एक्यू तत्वों को सुदृढ़ करने के लिए लड़ाकों को तैनात किया।
9 फरवरी, 2011 को, अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने खलील हक्कानी को कार्यकारी आदेश 13224 के अनुसार विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी के रूप में घोषित किया। इस नामांकन के परिणामस्वरूप, अन्य परिणामों के साथ, खलील हक्कानी की संपत्ति में सभी संपत्ति और संपत्तियों पर ब्याज जो अमेरिकी न्यायाधिकार में आते हैं उन्हें अवरोधित कर दिया गया है, और अमेरिकी लोगों को सामान्य रूप से खलील हक्कानी के साथ किसी भी प्रकार का लेन—देन में शामिल होने से निषिद्ध कर दिया गया है। इसके अलावा, अमेरिका द्वारा नामित एक विदेशी आंतकवाद संगठन एफटीओ एचक्यूएन को जानबूझकर सामग्री सहायता या संसाधन प्रदान करने का प्रयास करना या साजिश करना एक अपराध है।